Breaking News

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व अन्य चार दोषियों को हत्या मामले मे उम्रकैद की सजा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर, 2021)

रंजीत सिंह हत्याकांड मामले की सुनवाई पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और अन्‍य चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित चार अन्य को दोषी ठहराया गया। सुनवाई में राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ।

इस मामले में सजा का ऐलान पहले 12 अक्‍टूबर को किया जाना था लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला 18 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि विशेष सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 302, 120 बी के तहत दोषी ठहराया था।

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-