Breaking News

शीतकाल में 20 नवम्बर को बंद होंगे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर, 2021)

विजयदशमी के दिन विधि-विधान और पंचाग गणना के पश्चात तय हुआ कि विश्व प्रसिध्द श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवम्बर को बंद होंगे। बता दे कि शीतकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि प्रत्येक यात्रा वर्ष विजय दशमी के दिन तय की जाती है।

वहीं द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल हेतु सोमवार 22 नवंबर को प्रात: साढे आठ बजे वृश्चिक लग्न में बंद हो जायेंगे। जबकि श्री मद्महेश्वर मेला बृहस्पतिवार 25 नवंबर को आयोजित होगा। इसी प्रकार तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट शनिवार 30 अक्टूबर को दिन में एक बजे अपराह्न शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली 22 नवंबर को गौंडार, 23 नवंबर को रांसी, 24 नवंबर को गिरिया प्रवास करेगी। 25 नवंबर को चल विग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी 25 नवंबर को मद्महेश्वर मेला आयोजित किया जायेगा।

श्री तुंगनाथ जी की चलविग्रह डोली 30 अक्टूबर को चोपता,31 अक्टूबर को भनकुंड तथा एक नवंबर को गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर में विराजमान होंगी इसी के साथ गद्दीस्थलों में शीतकालीन पूजा शुरू हो जायेंगी।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-