Breaking News

काशीपुर :राजकीय चिकित्सालय में लक्ष्मण दत्त भट्ट की प्रतिमा होगी स्थापित, देवभूमि पर्वतीय महासभा ने किया भूमि पूजन

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2021)

काशीपुर। अविभाजित उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा में काशीपुर  सीट से विधायक रहे लक्ष्मण दत्त भट्ट के नाम से यहाँ राजकीय चिकित्सालय है।  वर्षों से इस चिकित्सालय को कांग्रेस के इस भूतपूर्व विधायक के नाम से जाना जाता रहा लेकिन आज तक लक्ष्मण दत्त भट्ट की एक प्रतिमा यहाँ कोई भी सरकार स्थापित नहीं कर पायी। 

लक्ष्‍मण दत्‍त भट्ट,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के नैनीताल जिले के 77 – काशीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। 

देवभूमि पर्वतीय महासभा ने काशीपुर के इस विधायक की प्रतिमा स्थापित करने का बीड़ा उठाया। आज यहाँ देवभूमि पर्वतीय महासभा ने स्व. लक्ष्मण दत्त भट्ट की प्रतिमा स्थापित करने को भूमि पूजन किया गया। 

 

 देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना की अध्यक्षता में आयोजित इस भूमि पूजन के अवसर पर महासभा के सदस्य मौजूद रहे। महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना ने इस मौके पर बताया कि प्रतिमा जल्द ही स्थापित कर दी जाएगी । चारदीवारी कर प्रतिमा के आसपास के स्थल को भव्य बनाया जाएगा।

प्रतिमा के लिए दी गई जमीन पर पूजन के मौके पर डा गिरीश चंद्र तिवारी, डॉ यशपाल रावत, बी डी कंडवाल, चंद्र भूषण डोभाल, योगेश जोशी,मोहन बिष्ट, जीवन तिवारी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, हरीश नेगी एडवोकेट, राकेश लखेड़ा,  पुष्कर बिष्ट,  मनोज जोशी एडवोकेट , मनोज पंत आदि मौजूद रहे।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-