Breaking News

नंदप्रयाग :पीएम मोदी के शासन के बीस वर्ष पूरे होने पर चलाया सफाई अभियान

@शब्द दूत ब्यूरो (7 अक्टूबर 2021)

नंदप्रयाग ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नन्दप्रयाग द्वारा आज नन्दप्रयाग संगम तट पर नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ हिमानी वैष्णव  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल नन्दप्रयाग के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों  द्वारा सेवा ही समर्पण अभियान के तहत संगम तट पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही अपने नगर को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नन्दप्रयाग कुंवर कंडेरी, सोशियल मीडिया प्रभारी शशांक राणा, मण्डल उपाध्यक्ष जयकृत सिंह रावत, परमानन्द पुरोहित, कमला रावत ,मण्डल महामंत्री सन्दीप रावत ,विश्वेश्वर सती,महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्पणा रावत ,नगर पंचायत सभासद नन्दप्रयाग आनंद सिंह झिंक्वाण, विनोद तिवारी व पूजा रावत, रघुवीर कंडेरी,यसवंत बिष्ट,विनोद राणा,विकाश सती, वीरेंद्र कठैत आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-