Breaking News

ब्रेकिंग :पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, चार की मौत, कई घायल

(पटाखा फैक्ट्री यहाँ यहाँ वैध थी था अवैध इस बात की जांच चल रही है। अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।) 

@शब्द दूत ब्यूरो (1 अक्टूबर 2021)

शामली । यहाँ कैराना में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट में मकान के उड़ने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है । बताते हैं कि दीपावली के लिए यहाँ भारी मात्रा में पटाखे बनाये जा रहे थे।

कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में आज शाम करीब पांच बजे भीषण विस्फोट की आवाज सुनकर वहाँ हड़कंप मच गया। जब लोग मौके पर पहुंचे वहाँ फैक्ट्री का मलबा बिखरा पड़ा था।  मृतकों के  चीथड़े उड़ने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक घायल को अस्पताल भेजा गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करा दिया गया है। डीएम जसजीत कौर और एसपी एसपी सूकीर्ति माधव ने मौके पर जाकर मुआयना किया। बताया जाता है कि फैक्ट्री में करीब दो दर्जन लोग काम करते थे। आज यहाँ काम करने वाले आधे लोग छुट्टी पर थे।   फैक्ट्री में 7-8 लोग ही काम पर आए थे।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-