Breaking News

बड़ी खबर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली पर रक्षा मंत्री ने बताया उन्हें “धाकड़ बल्लेबाज”,

@शब्द दूत ब्यूरो (1 अक्टूबर 2021)

पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर केन्द्रीय नेतृत्व से लगातार शाबासी मिल रही है। जिस तरह से राज्य में धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद धरातल पर विकास का ताना बाना बुना गया है वह अपने आप में मिसाल बन रहा है। जनता भी सीएम धामी के जनहित के फैसलों से संतुष्ट नजर आ रही है। वहीं लगता है कि ऐन चुनाव से कुछ मुख्यमंत्री बदलने का भाजपा को आगामी चुनावों में काफी फायदा मिलेगा।

केंद्रीय नेतृत्व भी थोड़े ही समय के धामी के कार्यकाल का कायल हो गया है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य की नियति का फैसला  सरकार की नीयत से तय होता है। राजनाथ सिंह की नजर में पुष्कर सिंह धामी के पास ऊर्जा और क्षमतायें तो हैं हीं। इसके साथ कुछ कर गुजरने का जज्बा भी है। उन्होंने आज पुष्कर सिंह धामी को लेकर दो ट्वीट किये हैं, जिसमें वह कहते हैं कि मैं पुष्कर सिंह धामी को उनकी छात्र राजनीति से ही जानता हूं।

एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय रक्षा मंत्री कहते हैं कि पुष्कर सिंह धामी पर राज्य की जो उम्मीदें हैं उन पर वह खरा उतरेंगे। यही नहीं उन्हें ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया है। लेकिन वह काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-