@शब्द दूत ब्यूरो (1 अक्टूबर 2021)
काशीपुर । शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और नशे के कारोबार पर नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताई काशीपुर के नये कोतवाल मनोज रतूड़ी ने। आज कोतवाली का कार्य भार संभालने के बाद उन्होंने अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा।
मनोज रतूड़ी 15 वर्ष पूर्व काशीपुर में उपनिरीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह शहर से भलीभांति परिचित हैं। अपराध कम से कम हो सकें इसके लिए वह संकल्पबद्ध हैं। शहर में नशे के कारोबार को समाप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता में रहेगा इसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे कि इस कारोबार पर लगाम लग सके। उनका मानना है कि कुछ अपराधों के मूल में नशा एक प्रमुख कारण होता है। इसके लिए वह विशेष कार्ययोजना के तहत नशे के कारोबार पर लगाम लगाने को प्रमुखता देंगे।
वहीं शहर में जाम की समस्या को भी उन्होंने एक गंभीर समस्या बताया। जाम लगने वाले इलाकों में कम से कम ट्रैफिक रहे इसके लिए यातायात को डाइवर्ट कराया जायेगा। विशेष रूप से मुख्य चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की वजह से यातायात को नियंत्रित करने के लिए शहर के अन्य हिस्सों में ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जायेगा ताकि लोगों को कम से कम समस्या हो।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

