Breaking News

अस्पताल में महिला कर्मी ने स्वास्थ्य कर्मचारी को चप्पलों से धुना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2021)

यहाँ रूद्रपुर जिला अस्पताल में तैनात एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मचारी से तंग आकर अस्पताल गेट पर उसे बुरी तरह चप्पलों से धुन दिया। बताया जाता है कि स्वास्थ्य कर्मी उस महिला सफाई कर्मी को फोन पर काल कर अभद्रता करता था। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो महिला ने एक अन्य महिला कर्मी से कहा।

जब महिला कर्मी की साथी उसे समझाने लगी तो उससे भी अभद्रता की। इस पर महिला सफाई कर्मी ने उस युवक को अस्पताल के गेट पर ही चप्पलों से धुन दिया। मामले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। आखिरकार युवक ने महिला से माफी मांगी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। 

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-