Breaking News

उत्तराखंड :अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज गुस्साए, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2021)

संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज डाक्टरों की अनुपस्थिति पर भड़क गए। उन्होंने वहाँ जमकर क्लास लगाई। सतपाल महाराज चौबट्टाखाल विधानसभा में दौरे पर आये थे। 

मंत्री जी इतने गुस्से में थे कि बोले क्या इसीलिए हमने उत्तराखंड बनाया था। चिकित्सालय में एक से अधिक उपस्थिति रजिस्टर होने पर भी सतपाल महाराज ने खरी खोटी सुनाई। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। 

इस दौरान खास बात यह रही कि जब मंत्री जी भड़क रहे थे तो उन्होंने कालर माइक अपने कुर्ते में लगा रखा था। 

 

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-