Breaking News

उत्तराखंड: दीपक बाली ने किया आप कैंपेन कमेटी का विस्तार,शिशुपाल रावत  उपाध्यक्ष,ओ पी मिश्रा बने सचिव 

@शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2021)

देहरादून । आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए जहां एक ओर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर आज आप पार्टी के कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने कैंपेन कमेटी में विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही ओ पी मिश्रा को कैंपेन कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया है।

इस दौरान दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए बताया कि, आने वाले चुनावों को देखते हुए आप पार्टी पूरी तैयारियों में जुट चुकी है। पार्टी द्वारा प्रदेश में कई कैंपेन अभी चल रहे हैं और आगामी दिनों में भी कई अन्य कैंपेन पार्टी द्वारा चलाए जाएंगे जिसके लिए लगातार संगठन की तैयारियां चल रही है।

आप कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि, आप पार्टी जन मुद्दों से जुडे कैंपेन पूरे प्रदेश में चला रही है और आने वाले समय में भी चलाएगी ताकि उत्तराखंड के आम जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियां पहुंच सकें और आने वाले चुनाव में जनता अपने मत का सही इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कैंपेन कमेटी में नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि, सभी पदाधिकारी मिल जुलकर पार्टी को नई ताकत देंगे और पार्टी के हर कैंपेन को उत्तराखंड के घर घर तक धरातल पर मिलकर उतारने का काम करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-