Breaking News

टाइम पत्रिका की सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में मोदी, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला, तालिबानी नेता बरादर भी है शामिल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (16 सितंबर, 2021)

टाइम पत्रिका द्वारा जारी 2021 के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीऔर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला शामिल हैं।

टाइम पत्रिका ने ‘2021 के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। इस सूची में तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है।

पत्रिका में सीएनएन पत्रकार फरीद जकारिया द्वारा लिखे गए प्रोफाइल में आरोप लगाया गया है कि पीएम मोदी ने “देश को धर्मनिरपेक्षता से दूर हिंदू राष्ट्रवाद की ओर धकेल दिया है।” फरीद जकारिया ने 69 वर्षीय नेता पर भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यकों के “अधिकारों को खत्म करने” और पत्रकारों को कैद करने और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया।

ममता बनर्जी के लिए कहा गया है कि वे “भारतीय राजनीति में उग्रता का चेहरा बन गई हैं।” ममता बनर्जी के बारे में कहा गया है कि वह अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करती हैं – वह खुद ही पार्टी हैं।

अदार पूनावाला के टाइम प्रोफाइल में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत से दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी के 40 वर्षीय प्रमुख इसे समाप्त करने में मदद कर सकते हैं।

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-