Breaking News

काशीपुर पहुंचे कर्नल अजय कोठियाल (से. नि.) और चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (15 सितम्बर 2021)

काशीपुर । चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन बनने के बाद आज कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) के काशीपुर पहुंचने पर दीपक बाली का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आप के सीएम कंडीडेट कर्नल अजय कोठियाल(से.नि) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखण्ड में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कर्नल अजय कोठियाल (से.नि) ने कहा कि पिछले 21 वर्ष से उत्तराखंड की जनता को ये दोनों दल छलते आये हैं। पार्टी द्वारा तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के सवाल पर कर्नल अजय कोठियाल ( से.नि) ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों को लागू करती है। इसीलिए उत्तराखंड को संगठन के तौर पर तीन क्षेत्रों कुमांऊ, गढ़वाल और तराई में बांटा गया है। कुमांऊ से भूपेश उपाध्याय, गढ़वाल से सेवानिवृत्त आईपीएस अनंतराम चौहान और तराई से प्रेम सिंह को कार्य अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य के तीनों क्षेत्रों की अलग अलग समस्यायें और आवश्यकताएं हैं।

अरविंद केजरीवाल के 19 सितंबर को हल्द्वानी दौरे पर क्या उत्तराखंड के लिए कोई नई घोषणा होने जा रही है के सवाल पर कोठियाल ने कहा कि राज्य के लिए अरविंद केजरीवाल की जो भी घोषणा हुई उसे भाजपा और कांग्रेस ने लपक लिया। बिजली मुफ्त की केजरीवाल की घोषणा के बाद दोनों ही दलों ने भी बिजली मुफ्त की घोषणा कर दी। अब 19 सितंबर को केजरीवाल क्या घोषणा करेंगे यह देखना होगा। 

इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि उनकी फौज में जाने की इच्छा तो पूरी नहीं हुई लेकिन देश के एक फौजी कर्नल अजय कोठियाल की टीम का हिस्सा बनकर उन्हें महसूस हो रहा है कि वह अपनी इच्छा को उत्तराखंड की जनता के लिए पूरा कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभायेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के सह प्रभारी राजीव चौधरी, शिशुपाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विर्क, स०सूबासिंह काशीपुर जिले के अध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अमन बाली, साधुसिंह एडवोकेट, अभिताभ सक्सैना, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, रघुनाथ अरोरा, रिटायर तहसीलदार मनोरथ लखचोरा,अमित सक्सैना, डाक्टर विजय कुमार शर्मा, विधानसभा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता शर्मा, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उषा खोखर, रईस परवाना रिटायर्ड कोतवाल चौधरी विजय सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-