Breaking News

ब्रेकिंग :नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष के घर हुआ रहस्यमय धमाका, भारी नुकसान, आकाशीय बिजली या… ? मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

क्षतिग्रस्त खिड़कियों का हाल

@शब्द दूत ब्यूरो (15 सितम्बर 2021)

हल्द्वानी । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के  आवास में बीती अर्द्धरात्रि हुये एक रहस्यमय धमाके से  भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। लेकिन आवास की ऊपरी मंजिल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट  के हीरानगर आवास पर  रात 12 से 1 बजे की बीच जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना बड़ा था कि  मुख्य दरवाजा खिड़कियां पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बताते हैं कि धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया।

धमाके की सूचना मिलते ही तत्काल  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्बयाल के मुताबिक मामले की जांच के बाद ही धमाका किस वजह से हुआ इसका पता लग पायेगा। बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है।

पुलिस अधीक्षक नगर ने  मकान पर बिजली गिरने की आशंका जताई। हालांकि पुलिस की आशंका के विपरीत अगर आकाशीय बिजली गिरती तो मकान के प्रथम तल पर भी नुकसान होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बस मकान के भूतल के कमरों में ही नुकसान हुआ है। पांचों कमरों के दरवाजे व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को जांच के आदेश दिये हैं। वहीं सीएम ने प्रदीप बिष्ट से भी बात की  है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से मिले और सांत्वना दी है। 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-