Breaking News

ब्रेकिंग उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक आज होंगे भाजपा में शामिल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2021)

उत्तराखंड में कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। गढ़वाल क्षेत्र के पुरोला के विधायक राजकुमार दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

जिस विधानसभा से यह विधायक हैं वहाँ पार्टी मजबूत बताई जा रही है। यही नहीं 2017 की तरह कुछ और विधायक भी भाजपा के साथ संपर्क बनाये हुये हैं। 

जानकारी मिल रही है कि इस समय विधायक दिल्ली में मौजूद हैं और भाजपा हाईकमान ने इन्हें दिल्ली में ही रूकने को कहा है। आज देर शाम तक कांग्रेस के विधायक के भाजपा में शामिल होने की विधिवत घोषणा की जा सकती है। 

 

   

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-