Breaking News

ब्रेकिंग: भाजपा ने उत्तराखंड सहित पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्‍त किए

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर, 2021)

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों नियुक्त कर दिए हैं। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश के लिए धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर  और विवेक ठाकुर को चुनाव प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। उत्तर प्रदेश से ही लगे उत्‍तराखंड में प्रह्लाद जोशी, लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह चुनाव प्रभारी होंगे। इसी तरह पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत, गोवा में देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर में भूपेन्द्र यादव चुनाव प्रभारी होंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को राज्‍य की योगी आदित्‍यनाथ सरकार के लिए कठिन चुनौती माना जा रहा है। योगी आदित्‍यनाथ इस समय अपनी पार्टी में ही असंतोष का सामना कर रहे हैं, जिसे दूर करने की कोशिश में दिल्‍ली का शीर्ष नेतृत्‍व जुटा हुआ है।

राज्‍य में सत्‍तारूढ़ बीजेपी को इन चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से कड़ा मुकाबला मिल सकता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्‍य की 430 विधानसभा सीटों में से 300 को टारगेट कर रही है। उन्‍होंने कुछ माह पहले दावा किया था कि राज्‍य की जनता अब बदलाव के मूड में है और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।

   

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-