Breaking News

तीन कुत्तों को भी अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत लाया गया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (18 अगस्त 2021)

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास कार्यालय से तीन कुत्तों को भी सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। माया रुबी और बॉबी ये तीनों कुत्ते जब विमान से हिंडन में वायुसेना के हवाई अड्डे पर पहुंचे तो बड़े खुश नजर आ रहे थे। ये तीनों खोजी कुत्ते काबुल स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे।  तीनों कुत्ते आईटीबीपी के छावला कैंप में रखे गए हैं। उन्होंने कई बार वहां पर सुरक्षा अधिकारियों की सहायता भी की थी।

तीनों कुत्तों ने काबुल में भारतीय दूतावास के पास कई बार विस्फोटकों को सूंघकर पहचान की और दूतावास के भारतीय कर्मचारियों तथा अफगान कर्मचारियों की सहायता की है। इन तीनों कुत्तों को हरियाणा के पंचकुला में स्थित डॉग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षित किया गया है। आईटीबीपी के अनुसार तीनों कुत्ते जब भारतीय जमीन पर पहुंचे तो काफी खुश नजर आ रहे थे।

   

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी वर्षा और आंधी-तूफान की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-