Breaking News

उत्तराखंड: सोमवार से खुलेंगे पांच हजार से अधिक जूनियर हाईस्कूल, एसओपी जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त, 2021)

प्रदेश में सोमवार से पांच हजार से अधिक सरकारी एवं निजी जूनियर हाईस्कूल खुलेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने एवं कोविड गाइड लाइन का पालन किए जाने के लिए सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रदेश में पांच हजार से अधिक सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल हैं। शासन की ओर से पूर्व में इन स्कूलों को दो अगस्त से खोलने के आदेश हुए थे, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि दो अगस्त के बजाए इन स्कूलों को 16 अगस्त से खोला जाएगा। विभाग ने दो अगस्त से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोला था।

जबकि अब सभी जूनियर हाईस्कूलों को खोला जाएगा। हालांकि, अभी प्राथमिक विद्यालय नहीं खुलेंगे। स्कूल खोले जाने को लेकर शासन की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक यदि कोई छात्र बिना मास्क स्कूल आता है तो ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल को मास्क की व्यवस्था करनी होगी।

स्कूल खुलने के दौरान सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूलों के खुलने से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। प्रदेश में 2618 सरकारी जूनियर हाईस्कूल हैं, 206 सहायता प्राप्त, 12 अन्य सरकारी एवं 2616 निजी स्कूल हैं।

   

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-