Breaking News

उत्तराखंड में बीती शाम घटा एक खौफनाक मंजर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (8 अगस्त, 2021)

उत्तराखंड के जोशीमठ में शनिवार को एक होटल ढह गया। चमोली जिले में लगातार बरसात के चलते पहाड़ कमजोर हो रहे हैं और कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। जो होटल ढहा है, वह बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित था। नीचे की तरफ भूस्खलन होने के चलते इस तीन मंजिला होटल होटल का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। असल में खतरे का अनुमान लगाते हुए इस होटल को पहले ही खाली करा लिया गया था।

दरअसल, बारिश के चलते यहां पर पहाड़ कमजोर हो गए हैं। झड़कुला के करीब स्थित इस होटल का एक हिस्सा भी खतरे की जद में था। हालात का अंदाजा लगाते हुए स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम चौंकन्नी हो गई थी। इसके बाद होटल को खाली कराते हुए यहां पर अलर्ट डिक्लेयर कर दिया गया था। यही वजह रही कि बिल्डिंग ढहने के बावजूद यहां पर किसी तरह का जानमाल नुकसान नहीं हुआ।

 

Check Also

वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल, 105 मजदूर थे साइट पर, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) गुजरात के वलसाड जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-