Breaking News

काशीपुर :देवभूमि व्यापार मंडल ने दिया आशा कार्यकर्तियों के आंदोलन को समर्थन

@शब्द दूत ब्यूरो (4 अगस्त 2021)

काशीपुर। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार कर रही आशा कार्यकर्तियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दिया है। आज देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और उनके समर्थन में नारेबाजी की। 

धरना स्थल पर कांग्रेस नेता त्रिलोक अधिकारी राकेश नरूला, महेंद्र बेदी, मोहित चौधरी, संजय सेठी,  मंसूर अली मंसूरी आदि तमाम लोग शामिल हुये। देवभूमि व्यापार मंडल ने आशा कार्यकर्तियों के संगठन को समर्थन पत्र सौंपा साथ ही सरकार से मांग की गई इन कार्यकर्तियों की 12 सूत्रीय मांगों को माना जाये। 

 

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-