Breaking News

काशीपुर :विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एस एस ओ को पीटा

@शब्द दूत ब्यूरो (4 अगस्त 2021)

काशीपुर । विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एस एस ओ के साथ कुछ लोगो ने देर रात्रि में मारपीट कर वहाँ से कुछ कागजात उठाकर ले गए।

नारायण नगर विद्युत सब स्टेशन पर तैनात एस एस ओ जय प्रकाश ने आईटीआई थाने में दी तहरीर में कहा कि बीती रात्रि 11 बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर था कि शराब के नशे में धुत मुकुन्दपुर निवासी एक व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुये बोले हमारे वहां लाइट नहीं देते हो बिजली घर को आग लगा देंगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बाद में वह लोग बिजलीघर से लॉग बुक और शिकायत पुस्तिका ले गये।

मामले की सूचना विभाग के अधिशासी अभियंता को भी दी गई है। 

 

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-