Breaking News

काशीपुर :जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद की अभद्रता पर रोष जताया कांग्रेस नेत्री डॉ दीपिका आत्रेय ने

शब्द दूत ब्यूरो( 2 अगस्त 2021)

काशीपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद द्वारा मंदिर के पुजारियों के साथ गाली गलौज एवं हाथापाई पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप देवभूमि की रीति नीति को अगर जानते नहीं है तो उन्हें शालीनता से इसके बारे में पूछना चाहिए ना कि वहां के पुजारियों के साथ गाली गलौज तथा हाथापाई करनी थी।

श्रीमती डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रेस को जारी एक बयान में उन्होनें सांसद के साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म और हिंदुत्व की बात करने वाली यह पार्टी वास्तव में बहुत बड़ी ढोंगी एवं पाखंडी है। भाजपा पर कटाई करते हुए कहा कि जिस मुद्दे को लेकर यह लोगों कि भावनाओं के साथ खेल कर सत्ता में आ जाती है उसके बाद लोगों की इन्हीं भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी करती है।

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-