Breaking News

हिंसा मामला: मुख्यमंत्री समेत कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (31जुलाई, 2021)

पूर्वोत्तर के दो राज्यों, असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में हिमंत बिस्वा सरमा प्रशासन के छह शीर्ष अधिकारियों के अलावा करीब 200 अज्ञात पुलिस कर्मियों को भी नामजद किया गया है।

जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें एक महानिरीक्षक, एक उप महानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। इनके अलावा कछार जिला उपायुक्त को भी नामजद किया गया है। मामला मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जो असम के कछार की सीमा से सटा है।

इससे पहले, असम पुलिस ने कुछ सांसदों सहित मिजोरम के कई प्रमुख चेहरों को समन जारी किया था। पुलिस ने समन जारी करने के लिए नई दिल्ली में सांसदों के आवास पर भी पहुंची थी।

 

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-