Breaking News

ब्रेकिंग: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई, 2021)

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है। बादल फटने से गुफा के आसपास नुक़सान की आशंका है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बादल फटने के समय गुफ़ा में कोई यात्री नहीं था। हालांकि बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू पुलिस के कैंप को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

एसडीआरएफ की दो टीमें पहले से वहां हैं। एक और टीम गांदरबल से रेस्क्यू और राहत बचाव के लिए भेजी गई है। अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश और पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते गुंड और कंगन में लोगों को सिंध नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-