Breaking News

कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री बोम्मई आज लेंगे शपथ

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई, 2021)

कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज 11 बजे शपथ लेंगे। इसका फैसला भाजपा विधायकों की बैठक में लिया गया। बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी- भी शामिल थे। विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। बताते चलें कि बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की ही पसंद है। 

बसवराज बोम्मई कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं। बोम्मई ने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। बसवराज बोम्मई इस साल के शुरुआत में कर्नाटक के गृह मंत्री बनाए गए थे। वे कर्नाटक विधा्नसभा के 2004 से 2008 तक सदस्य रहे हैं।

येदियुरप्पा  ने बोम्मई बधाई देते हुए ट्वीट किया है, ‘मुझे भरोसा है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।’

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-