Breaking News

उत्तराखंड: पांच जिलों के लिए किया भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई, 2021)

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के 5 जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जुलाई और 27 जुलाई को उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जिलों के लिए रेड अलर्ट, जारी किया गया है। विज्ञान केंद्र ने अपने अलर्ट में लिखा है कि 26 जुलाई और 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश के चलते भूस्खलन, रोड ब्लॉक और नदियों के जलस्तर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। यही नहीं मैदानी इलाकों में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से आसपास की बस्तियों में पानी आ सकता है।

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-