Breaking News

बड़ी खबर :आला अधिकारियों की अपील के बावजूद नहीं माने पुलिसकर्मियों के परिजन, देहरादून और रूद्रपुर में बैठे धरने पर, राज्य के इतिहास में पहली घटना

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2021)

देहरादून/रूद्रपुर । उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पुलिस के आला अधिकारियों की लाख अपीलों के बावजूद ग्रेड पे में कटौती के विरोध में आज उत्तराखंड पुलिस के जवानों के परिजन देहरादून के परेड ग्राउंड और रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गये हैं। मौके पर पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। जहाँ पुलिस कर्मियों के परिजनों को समझाने के प्रयास जारी हैं।

देहरादून में तेज बारिश के बीच पुलिस कर्मियों के परिजनों ने पहले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया फिर नारेबाजी करते हुए तख्तियां लेकर तमाम महिलाओं ने प्रदर्शन किया। 

रुद्रपुर में भी पुलिस कर्मियों के परिजन धरना दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों के परिजनों का साफ कहना है कि  पूर्व की भांति 4600 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। विधायक राजकुमार ठुकराल भी धरने को समर्थन देने पहुंचे। सीओ सिटी अमित कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने की वीडियोग्राफी करने समेत कई निर्देश दिए हैं।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-