Breaking News

उत्तरकाशी हादसा अपडेट :बच्ची समेत तीन के शव बरामद, कई लापता, एसडीआरएफ मौके पर

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2021)

उत्तरकाशी। यहाँ बादल फटने के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम ने तीन शव बरामद किये हैं। मृतकों में एक छह वर्ष की बच्ची भी है। मृतकों की शिनाख्त माधुरी देवी 42,रीतू 38 तथा ईशू 6 वर्ष हैं। अभी भी चार लोग लापता बताये गये हैं। 

बता दें कि बीती रात उत्तरकाशी में  बादल फटने से इलाके के कई गांवों में पानी भर गया। बादल फटने से भागीरथी नदी समेत लोकल गाड़-गदेरे उफान पर आ गए और बाढ़ की स्थिति बन गई। बादल फटने से गांव मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के घरों में पानी भर गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग मलबे में फंसकर घायल हो गए। 

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-