सेंचुरी पेपर मिल से फैलाए जा रहे प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर पर्यावरण संरक्षण समिति बिंदुखत्ता लाल कुआं के कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। आज खड्डी मोहल्ला वार्ड नंबर 5 में सेंचुरी प्रदूषण के कारण क्षेत्र में पनप रही बीमारियों व समस्याओं पर जानकारी जुटाई। खड्डी मोहल्ला के नागरिक नारकीय जीवन जी रहे हैं। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शुद्ध पेयजल और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जबकि शासन-प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। जन जागरूकता अभियान में जगदीश प्रसाद गोविंद दानू कैलाश शर्मा हरीश बिस्तर कफील अहमद वार्ड नंबर 5 के सभासद रंजू देवी सुनील राजभर वार्ड नंबर 4 के सभासद दीपक बतरा प्रकाश बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता जन जागरूकता अभियान में शामिल थे। 
Check Also
कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal