Breaking News

काशीपुर :महानगर महिला कांग्रेस ने किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत, बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के विरूद्ध निकाली रैली

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2021)

काशीपुर। द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में पहली बार पहुंची उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना का नगर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमा वात्सल्य व पदाधिकारियों ने बुके व शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस नवचेतना भवन में वहां मौजूद महिला व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना ने महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमें बूथ तक कांग्रेस को मजबूत बनाना है । उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई अपने चरम पर है। साथ ही उन्होंने कहा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस की योजनाओं को घर-घर, जन-जन तक पहुंचाए और कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाए।

बैठक के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने घोड़ा- तांगा पर बैठकर बढ़ते पेट्रोल व डीजल कीमतों का विरोध जताया। साथ ही नवचेतना भवन से महाराणा प्रताप चौक तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर महिला नगर कांग्रेस कमेटी की संसद विमला गुड़िया मणि माला सिंह पीसीसी सचिव अलका पाल, मुक्ता सिंह, इंदुमान, कल्पना गुड़िया  मनीष देवी, अजीता शर्मा, गीता चौहान के अलावा विनोद वात्सल्य, संजय चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती विमल गुड़िया, जय सिंह गौतम, मोहित चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-