Breaking News

सियासी हलचल :शरद पवार और पीएम मोदी के बीच 50 मिनट तक चली बैठक, सियासी अटकलें तेज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई, 2021)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 50 मिनट तक बैठक हुई है। यह मीटिंग प्रधानमंत्री आवास पर हुई। बैठक के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “राज्यसभा सांसद शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।”

शरद पवार की पीएम से यह मुलाकात तब हुई है, जब उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि वह आगामी राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार हैं। गांधी परिवार के साथ मीटिंग के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि शरद पवार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।
 

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भी वर्षा और आंधी-तूफान की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-