Breaking News

डोमनिका से इलाज के लिए जमानत मिलने के बाद मेहुल चोकसी एंटीगुआ लौटा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई, 2021)

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमनिका में जमानत मिलने के बाद एंटीगुआ एवं बारबुडा पहुंच गया है। डोमनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश के आरोप में वह 51 दिन तक वहां पर हिरासत में रहा। भारत से फरार होने के बाद चोकसी 2018 से एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा है, उसने वहां की नागरिकता भी ले ली है। चोकसी के खिलाफ डोमनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने का आरोप है, जबकि उसके वकीलों ने दावा किया है कि यह उसके अपहरण की साजिश थी। डोमिनिका उच्च न्यायालय ने चोकसी को इलाज कराने के लिए जमानत दी है।

अदालत ने 10 हजार ईस्टर्न कैरेबिनयन डॉलर (करीब पौने तीन लाख रुपये) जमानत राशि के रूप में देने के बाद चोकसी को एंटीगुआ जाने की अनुमति दी। चोकसी ने जमानत मांगते हुए अपनी चिकित्सकीय रिपोर्ट भी अदालत में पेश की थी, जिसमें ‘सीटी स्कैन’ भी शामिल था। रिपोर्ट में उसके ‘हेमाटोमा’ (मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है) संबंधी स्थिति बिगड़ने की बात कही गई थी। चिकित्सकों ने ‘न्यूरोलॉजिस्ट’ और एक ‘न्यूरोसर्जिकल’ सलाहकार द्वारा चोकसी की चिकित्सा स्थिति की तत्काल समीक्षा कराने की सलाह दी थी।

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-