Breaking News

पर्यावरणविद् स्व सुंदरलाल बहुगुणा की तस्वीर दिल्ली विधानसभा में, केजरीवाल ने किया उत्तराखंड की विभूति का सम्मान, परिजनों को भी किया सम्मानित

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई 2021)

पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् स्व सुंदरलाल बहुगुणा की तस्वीर आज नई दिल्ली विधानसभा में लगाई गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्व सुंदरलाल बहुगुणा को भारत की महान धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इस महान शख्सियत की तस्वीर का विधानसभा में लगना हमारे लिए गौरव की बात है। केजरीवाल ने कहा कि पूरे विश्व में स्व बहुगुणा पर्यावरण संरक्षण का पर्याय थे। केजरीवाल ने भारत सरकार से स्व सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण विद बहुगुणा के पुत्र पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा को सम्मानित किया। पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा ने इस मौके पर अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,आप विधायक व उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया,उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली काशीपुर के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला जसपुर विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सैना काशीपुर महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक अजयवीर आदि मौजूद थे। 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-