Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड में इस बार भी कांवड़ यात्रा रद्द,जीवन की रक्षा सर्वोच्च, बोले सीएम धामी

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई 2021)

देहरादून । उत्तराखंड में इस बार भी कांवड़ यात्रा स्थगित करने के आदेश हो गये हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया है। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की ओर से उत्तराखंड सरकार पर कांवड़ यात्रा शुरू करने का दबाव था लेकिन लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यहाँ यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। 

आज हुुई बैैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेंट पाए जाने और कोविड की तीसरी लहर की आशंका व देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों की भी यही सलाह थी। मुुख्यमंत्री पुुष्क सिंह धामी ने कहा कि मनुष्य के जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी कांवड़ यात्रा  को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। 

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-