Breaking News

हॉलीवुड ऐक्टर जैकी चैन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना में हो सकते हैं शामिल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 जुलाई, 2021)

मशहूर अभिनेता जैकी चैन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना में शामिल हो सकते हैं। यह दुनिया भर में अपनी नीतियों को लेकर आलोचना झेल रहे चीन सरकार के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। जैकी चैन ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) में शामिल होने की ख्वाहिश जताई है। इससे पहले अभिनता हांगकांग में चीन की दमनकारी नीतियों का समर्थन  भी कर चुके हैं।

चैन ने कहा, “मैं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की महानता देख सकता हूं। मेरा मानना है कि वह (पार्टी) जो कहती है वो करती है और सौ साल में जो देने का वादा करती है वह कुछ दशकों में ही दे देती है। लिहाजा मैं सीपीसी का सदस्य बनना चाहता हूं।”

चैन कई सालों से सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थक रहे हैं। उन्होंने पार्टी के नामित विशेषज्ञों की सलाहकार संस्था ‘चाइनीज पीपुल्स पोलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस’ के सदस्य तौर पर भी काम किया है। मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट अभिनेता ने 2019 में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों का विरोध किया था जिसके लिए उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-