Breaking News

बड़ी खबर :बादल फटने से आई बाढ़, गाड़ियां बहीं और होटलों को नुकसान, देखिए वीडियो

 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई, 2021)

हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने की घटना ने दहशत मचा दी है, मानसून की भारी बारिश के बीच पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई। देखते ही देखते एक छोटे से नाले ने उफनाती नदी का रूप धारण कर लिया।

बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया। इस नाले में उफान आने के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए। इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना ने 7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लशेयिर टूटने के बाद आई बाढ़ की घटना की याद दिला दी है, जिससे लोग दहशतजदा हैं।

वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में उफान आने के कारण सहमे हुए हैं। भागसू में इस वक़्त अफरातफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया पर उफनाते नाले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात से बारिश हो रही है।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-