Breaking News

बड़ी खबर :लखनऊ में अल कायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कई बड़े नेता थे निशाने पर, अभी और भी आंतकियों के छिपे होने की आशंका, सर्च आपरेशन जारी

@शब्द दूत ब्यूरो(11 जुलाई 2021) 

लखनऊ। एटीएस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अल कायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली जानकारी ये है कि इन आतंकियों के निशाने पर भाजपा के कई बड़े नेता और भीड भरे बाजार थे। पकड़े गये आतंकियों की उत्तर प्रदेश को दहलाने की योजना थी। अभी और भी कई आतंकियों के छिपे होने की बात की जा रही है। इन आतंकियों ने एक हफ्ते के भीतर उत्तर प्रदेश में कई धमाके करने की योजना थी। वहीं यह भी जानकारी आ रही है कि अफगानिस्तान पाकिस्तान सीमा से इन आतंकियों को हैंडल किया जा रहा था। 

इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक ,कानून व्यवस्था ने आज शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है जिसमें आतंकवादियों के मंसूबे और घटना की जानकारी दी जा सकती है।

यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं। सूचना के आधार पर एटीएस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर पूरा इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। एटीएस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान टीम ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों के पास प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया। वहीं एटीएस पर सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। घर के अंदर कितने लोग और मौजूद हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है । इन दोनों संदिग्धों का संबंध अलकायदा से बताया जा रहा है। वहीं यह भी सामने आया है कि इनका संबंध पाकिस्तान से भी है। आज सुबह कई घंटों की छापेमारी के बाद इन्हें पकड़ा गया और पूछताछ की गई। 

काकोरी के जिस इलाके में यूपी एटीएस ने ये कार्रवाई की है। वहीं के एक निवासी ने बताया कि पकड़ा गया एक आतंकी शाहिद करीब 9 साल पहले सऊदी अरब से लौटा था। यहाँ  काकोरी में शाहिद ने मोटर मैकेनिक का काम शुरू किया था। शाहिद के पास दो और लोगों के घर हैं। वो दोनों भाई हैं और सरकारी नौकरी से रिटायर हैं। सऊदी से लौटकर शाहिद अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वहां रहने लगे। उनके बच्चों की उम्र करीब 12-14 साल है। पड़ोसी ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा शाहिद किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल है। पड़ोसी ने शाहिद की उम्र करीब 50 साल बताई है।

हालांकि पकड़े गये आतंकवादियों से पूछताछ मे विस्तृत योजना का खुलासा हो सकेगा।  गौरतलब है कि हाल ही में काकोरी क्षेत्र से पुलिस ने धर्मांतरण मामले में संलिप्त उमर गौतम के ठिकानो पर छापेमारी की थी।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-