Breaking News

उत्तराखंड: पहाड़ों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सरकार ने बढ़ाई सख्ती, जानें नई गाइडलाइंस

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई, 2021)

देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की सुस्त पड़ती रफ्तार के बीच लोग एक बार फिर बेपरवाह होने लगे हैं। कोरोना के खतरे को नजरअंदाज कर लोग भीड़ जुटाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों की लापरवाही के मामलों के चलते उत्तराखंड सरकार को सख्त फैसला लेना पड़ा है।

संक्रमण के प्रसार में कमी आने के बाद उत्तराखंड में घूमने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं, लोग कोविड उचित व्यवहार का अनुसरण भी नहीं कर रहे हैं। इसके चलते उत्तराखंड सरकार ने होटलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

सीएम धामी ने कहा, “हमने नैनीताल और देहरादून के होटलों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी कैपिंग के संबंध में एक आदेश जारी किया है। उन लोगों को चालान जारी किए जा रहे हैं जो मास्क नहीं पहन रहे हैं। हम वायरस के प्रसार को रोकने का प्रयास कर रहे हैं और दिशानिर्देशों का अनुसरण कराने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं।”

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट के बाद मैदानी इलाकों में हीटवेव की मार झेल रहे लोग भारी तादाद में पहाड़ी इलाकों में घूमने जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि पर्यटक कोविड के उचित व्यवहार का घोर उल्लंघन कर रहे हैं। कई जगहों पर ऐसा देखने को मिला है।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया कि कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। देश के 66 जिलों ने 8 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में 10 प्रतिशत से अधिक सकारात्मकता दर दर्ज की है।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-