Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन संयुक्त मोर्चा आगामी 15 जुलाई से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर । परिवहन निगम की इम्पलाइज यूनियन ने कर्मचारी विरोधी फैसलों के खिलाफ आगामी 15 जुलाई से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा की है और इसके लिये विभिन्न मजदूर यूनियनों को मिलाकर एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। 

यूनियन के प्रदेश संयोजक कैलाश पांडे ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज देहरादून में भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, एस सी!/एस टी श्रमिक यूनियन के साथ गठित इस संयुक्त मोर्चा ने निगम बोर्ड की 28 वीं बैठक में लिये गए फैसलों को कर्मचारी विरोधी बताया है। निगम बोर्ड के विरोध में आगामी 15 जुलाई से 16 जुलाई की मध्य रात्रि तक 24 घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा नवगठित संयुक्त मोर्चा द्वारा की गई है। 

श्री पांडे ने बताया कि कार्य बहिष्कार के बाद भी आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी। संयुक्त मोर्चे के कार्य बहिष्कार के इस आंदोलन में उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन भी अपनी पूरी भागीदारी निभाएगी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भगत तथा प्रदेश महामंत्री रविनंदन ने परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन एवं श्रम कल्याण) को कार्य बहिष्कार के इस निर्णय से अवगत कराते हुए पत्र भेजा है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-