Breaking News

हल्द्वानी :युवा कांग्रेस नेता आनंद रावत ने स्व इंदिरा ह्रदयेश की स्मृति में लड़कियों के लिए आर्मी भर्ती ट्रेनिंग कैम्प लगाया, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो

हल्द्वानी । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र तथा पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत इन दिनों युवाओं खासकर लड़कियों के लिए आर्मी भर्ती ट्रेनिंग कैंप लगाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं। 

आनंद रावत ने बताया कि उनका उद्देश्य देश की बेटियों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ रोजगारपरक शिक्षा देना है। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता स्वर्गीय इन्दिरा हृदयेश की  स्मृति में आज हल्द्वानी की लड़कियों के लिए गौलापार में आर्मी भर्ती ट्रेनिंग कैम्प लगाया।

इस दौरान उन्होंने सेना में भर्ती होने के गुर भी बताए और साथ ही साथ राज्य सरकार की पटवारी और लेखपाल की भर्ती के बारे में भी जानकारी दी।  साथ ही प्रशिक्षण के दौरान लड़कियों को स्वर्गीय इन्दिरा हृदयेश के व्यक्तित्व के बारे में भी बताया ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-