Breaking News

मोदी कैबिनेट में फेरबदल व विस्तार के बाद नयी मंत्रिपरिषद की औसत उम्र 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हुई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार के बाद नयी मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हो गई है। मंत्रिपरिषद में निशिथ पारामाणिक (35 वर्ष) सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं। इसमें सबसे अधिक आयु के सदस्य सोम प्रकाश हैं जो 72 वर्ष के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नयी मंत्रिपरिषद में 77 सदस्य हैं।

मंत्रिमंडल में 50 वर्ष से कम आयु के अन्य मंत्रियों में स्मृति ईरानी (45 वर्ष), किरण रिजिजू (49 वर्ष), मनसुख मंडाविया (49 वर्ष), कैलाश चौधरी (47 वर्ष), संजीव बालियान (49 वर्ष), अनुराग ठाकुर (46 वर्ष), डॉ. भारती प्रवीण पवार (42 वर्ष), अनुप्रिया सिंह पटेल (40 वर्ष), शांतनु ठाकुर (38 वर्ष), जान बारला (45 वर्ष) और डॉ. एल मुरूगन (44 वर्ष) शामिल हैं।

शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों की औसत आयु 56 वर्ष है हालांकि नयी मंत्रिपरिषद की औसत आयु 58 वर्ष है। फेरबदल एवं विस्तार से पहले मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हुए महत्वपूर्ण फेरबदल एवं विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इससे पहले डा. हर्षवर्द्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर सहित कई मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। शपथ लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, भूपेन्द्र यादव आदि शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-