Breaking News

उत्तराखंड :शासन स्तर पर प्राप्त पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी,सचिवालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने दिये निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून ।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय।

आज सचिवालय में पहले दिन पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों को यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पत्रावलियों के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। 

यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  एल फैनई ,सचिव  अमित नेगी,  शैलेश बगोली, श्रीमती सौजन्या, अपर सचिव श्रीमती सोनिका भी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-