Breaking News

काशीपुर में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर । बढ़ती महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस ने आज यहाँ महाराणा प्रताप चौक पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूक कर अपने गुस्से का इजहार किया। 

प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने देश में बेतहाशा बढ़ रहे पेट्रोल गैस व आवश्यक वस्तुओं के दामों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं। आम जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जनों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट जय सिंह गौतम अरुण चौहान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट दीपिका गुड़िया इंदुमान गीता चौहान मंसूर अली मेफेयर  हरीश कुमार सिंह एडवोकेट प्रभात साहनी अलका पाल आशीष अरोरा बाबी इंदर सिंह एडवोकेट महेंद्र बेदी जितेन्द्र सरस्वती त्रिलोक सिंह अधिकारी वीर ज्योत सिंह ग्रेवाल राजीव चौधरी सचिन नाडिग एडवोकेट विमल गुड़िया विकल्प गुड़िया अर्पित मेहरोत्रा शाह आलम जाहिद हुसैन जितेंद्र सिंह अजीता शर्मा मोहम्मद अरशद रोशनी बेगम इलियास माहिगीर मुशर्रफ हुसैन विकास कौशिक नितिन कौशिक अनीस अंसारी प्रभात साहनी संजय शेट्टी मोहित चौधरी जफर मुन्ना श्रीमती उमा वात्सल्य  दीपक गुप्ता  आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-