Breaking News

काशीपुर :रोडवेज डिपो की भूमि पर शापिंग मॉल बनाने की भू माफियाओं की साजिश?

काशीपुर । रोडवेज डिपो को स्थानांतरित या यहाँ से हटाकर किसी दूसरे शहर में मर्ज करने की सोशल मीडिया पर चर्चायें चल रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इन चर्चाओं के पीछे का सच सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक काशीपुर स्थित रोडवेज डिपो जिस भूमि पर बना हुआ है उस भूमि पर भू माफियाओं की नजरें गड़ी हुई हैं। 

शब्द दूत को मिली जानकारी के मुताबिक रोडवेज डिपो की भूमि पर शापिंग मॉल बनाने के लिए कुछ लोगों ने यह मुहिम छेड़ी है। जानकारी के अनुसार अरबों रुपये की रोडवेज की यह जमीन अपने व्यवसायिक उद्देश्य की पूर्ति के लिये हथियान की तैयारी है। 

सत्ता के नजदीकी कुछ राजनेताओं का यह अभियान तब से शुरू हुआ है जब से यहाँ फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू हुआ है। शहर के बीचोंबीच स्थित इस बेशकीमती जमीन पर किस तरह से शापिंग मॉल बनाया जायेगा। इसकी पूरी भूमिका तैयार कर ली गई हैं। 

देखना है कि भू माफियाओं और सत्ता में बैठे कुछ लोगों के गठजोड़ की यह साजिश कब तक कामयाब हो पाती है। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-