Breaking News

बड़ी खबर :मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

@शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई ।  दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया  98 साल की उम्र में आज सुबह 7.30 बजे निधन हो गया।  दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते  29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। 

दिलीप कुमार ने 1944 में ज्वार भाटा फिल्म से अभिनय की शुरुआत  की थी।   पांच दशक के एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया। दिलीप कुमार की कुछ फिल्में हैं- अंदाज (1949), आन (1952), दाग (1952), देवदास (1955), आजाद (1955), मुगले आजम (1960), गंगा जमुना (1961),राम और श्याम  (1967) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। 

सन 1976 में दिलीप कुमार ने काम से पांच साल का ब्रेक लिया। उसके बाद 1981 में उन्होंने क्रांति फिल्म से वापसी की। इसके बाद वो शक्ति (1982), मशाल (1984), करमा (1986), सौदागर (1991). उनकी आखिरी फिल्म किला किला थी जो 1998 में रिलीज हुई। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-