Breaking News

काशीपुर :ट्रंचिंग ग्राऊंड घोटाले की एसआईटी जांच की मांग, महापौर के खिलाफ दीपक बाली के नेतृत्व में आप का विशाल प्रदर्शन

@शब्द दूत ब्यूरो(5 जुलाई 2021) 

काशीपुर । ट्रंचिंग ग्राऊंड मामले को लेकर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के नेतृत्व में आज यहाँ विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी की मांग है कि इस मामले की एसआईटी जांच कराई जाये ताकि इस घोटाले में शामिल लोगों का पर्दाफाश हो सके। मौहल्ला किला से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दीपक बाली के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मेन बाजार से निगम कार्यालय पहुंचे और घोटाले की जांच के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल को सौंपा। 

प्रदर्शन के दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने साफ शब्दों में काशीपुर मेयर को चुनौती दी कि अगर उनके आरोप झूठे है तो उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत कर चुके हैं अब इसका परिणाम आने तक चुप नहीं बैठेंगे। दीपक बाली ने कहा कि वह काशीपुर की जनता के साथ महापौर द्वारा अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर जो भ्रष्टाचार किया गया है वह उसकी पोल खोल कर रहेंगे। दीपक बाली ने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक मेयर के भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं कर देंगे। दीपक बाली ने कहा कि वह काशीपुर में एक नई क्रांति का आगाज करने जा रहे हैं। इस प्रयास में अगर उन्हें कुछ हो भी गया तो वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की एक मिसाल कायम कर जायेंगे।

दीपक बाली ने रैली और प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह ट्रंचिंग ग्राऊंड के घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। और उनसे इस घोटाले का पर्दाफाश करने की मांग कर रहे हैं। यदि सीएम स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट की शरण लेंगे।

दीपक बाली ने कहा कि मुझे चाहे कितना भी डराया जाए मगर मैं डरने वाला नहीं क्योंकि काशीपुर की जनता को पता चलना चाहिए कि वह अब तक जिन्हें ईमानदार समझकर शहर का रखवाला बनाती चलीआ रही है उनके हाथ कूड़े और खनन के खेल में सने हुए हैं ।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में आप के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष कक्कड़ प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा जसपुर के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सेना महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचोरा किसान नेता प्रताप विर्क महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा खोकर नगर उपाध्यक्ष साधु सिंह एडवोकेट आरिफ हुसैन आयुष मेहरोत्रा आरेंद्र वर्मा लकी माहेश्वरी अमित सक्सेना अमित रस्तोगी एडवोकेट डॉ विजय शर्मा विनोद नेगी आकाश मोहन दीक्षित गौरव पाल अजयवीर रजनी पाल जसपाल सिंह टिल्लू अमन वाली पूर्व सभासद प्रकाश राणा अजय शर्मा शहजाद राय मुमताज मंसूरी संजीव शर्मा मनजीत सिंह आनंद कुमार पाल कमल कांत सुशील सक्सेना मंगल सिंह सोहेल अब्बास युवा विधानसभा अध्यक्ष हर्ष बाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-