@शब्द दूत ब्यूरो
देहरादून । उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद दिल्ली से लेकर देहरादून तक सियासत में उबाल आ गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों व विधायकों की नाराजगी दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। खुद अमित शाह ने उत्तराखंड के मंत्रियों से फोन पर बात की है। नाराज मंत्रियों ने यशपाल आर्य के निवास पर बैठक भी की है।
आलाकमान ने सासंद अजय भट्ट और मंत्री धन सिंह रावत को नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है। उधर खुद चुने गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज कुछ वरिष्ठ मंत्रियों से मिले। अजय भट्ट ने बिशन सिंह चुफाल सुबोध उनियाल से भी मुलाकात की है। सुबोध उनियाल ने अजय भट्ट से मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया। वहीं मंत्रियों की बैठक के सवाल पर सुबोध उनियाल ने कहा कि मंत्रियों का मिलना जुलना अच्छी बात है।
बहरहाल नाराजगी की चर्चा तो है पर मीडिया के आगे फिलहाल सभी नाराजगी की बात से नकार रहे हैं। शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होने तक राज्य की राजनीति में उलटफेर होने की आशंका बनी हुई है। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal