Breaking News

काशीपुर :उत्तराखंड के नये सीएम धामी को वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

काशीपुर । खटीमा के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।

यहाँ जारी एक बयान में कहा आशीष गुप्ता ने कहा कि भाजपा में सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी के हाथों में उत्तराखंड की कमान आने से प्रदेश के युवाओं में एक नया उत्साह जागा है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए आशीष गुप्ता ने कहा कि युवा पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के विकासशील सोच और भाजपा की जनोपयोगी नीतियों को लागू कर आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राज्य में भाजपा को भारी बहुमत से सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-