Breaking News

उत्तराखंड :खंडूरी- निशंक पार्ट टू दोहराया जा सकता है, कयासबाजियों का बाजार गर्म

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा एक बार मुख्यमंत्री बदलने के क्रम में हटाये गये मुख्यमंत्री को दोबारा से मुख्यमंत्री बना चुकी है। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को हटाकर डॉ निशंक को मुख्यमंत्री बनाया गया था। बाद में फिर खंडूरी को प्रदेश की कमान सौंप दी गई थी।

मौजूदा घटनाक्रम में भी इस आशय के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला तो तीन बजे बाद ही आयेगा। निर्णय क्या होगा यह तो तब ही पता चल पायेगा।इधर देहरादून में एक नई खबर आ रही है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निवास पर हलचल मचने लगी है उनके आवास पर समर्थकों का तांता लगा हुआ है।

त्रिवेन्द्र समर्थकों की उम्मीद है कि एक बार फिर उन्हें राज्य की बागडोर सौंपी जा सकती है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पास अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल का लेखा जोखा है। 

हालांकि सूत्र बताते हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व ने नये मुख्यमंत्री का नाम लगभग फाइनल कर दिया है। पर क्या वह चेहरा त्रिवेन्द्र सिंह रावत है। मतलब एक बार फिर त्रिवेन्द्र सिंह रावत को राज्य की बागडोर सौंपी जा सकती है।

भाजपा अपना पुराना इतिहास दोहरा रही है। मुख्यमंत्री बदलना भी भाजपा का पुराना इतिहास रहा है। खंडूरी निशंक पार्ट टू दोहराया जा सकता है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-