Breaking News

उत्तराखंड को राक्षसों व माफियाओं से बचाना होगा, भू कानून लाना होगा, बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने चेताया,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (2 जुलाई 2021)।

उत्तराखंड में इन दिनों भू कानून लागू करने की मांग को लेकर अभियान छिड़ा हुआ है। तमाम राजनैतिक और सामाजिक संगठन  राज्य में भू कानून बिल पास करने की मांग को लेकर मुखर हैं।

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता व उत्तराखंड के मूल निवासी हेमंत पांडे ने भी भू कानून बिल पास करने की मांग का समर्थन किया है। अपने एक वीडियो संदेश में हेमंत पांडे ने कहा कि यदि समय रहते उत्तराखंड के लोग नहीं जागे तो भयानक परिणाम भुगतना पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल नाम लेने के लिए एक शब्द मात्र  रह जायेगा। उनकी जमीन यहाँ नहीं होगी। 

यहाँ की जमीनों को खरीदने के लिए लिये लोगों के पास पैसे की कमी नहीं है। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो एक मिनट में पूरा उत्तराखंड क्या पूरा देश भी खरीद सकते हैं। हेमंत पांडे कहते हैं कि हम देश की आजादी के समय नहीं थे कोई बात नहीं लेकिन आज फिर हमें अपनी मातृभूमि को माफियाओं और राक्षसों से बचाने की जरूरत है।

हेमंत पांडे कहते हैं कि बाहर के आदमी को जमीन खरीदने पर रोक नहीं हो लेकिन जिस तरह हिमाचल प्रदेश में भू खरीद के नियम कानून हैं। ऐसे नहीं कि बाहर के लोग पूरे पहाड़ को खरीद लें और यहाँ के मूल निवासी अपनी ही जमीनों से हाथ धो बैठें। 

अपनी इस मुहिम के बारे में हेमंत पांडे कहते हैं कि उन्होंने पहले भी यह मांग की लेकिन कुछ नौकरशाह और राजनेता यहाँ तक कि कैबिनेट मंत्री तक उनसे नाराज हो गये। 

राज्य के लोगों को आगाह करते हुए हेमंत पांडे ने कहा कि भू कानून लागू कराना यहाँ के निवासियों के हाथ में है। जब हम विधायक और सासंद बना सकते हैं तो भू कानून भी हम ही बना सकते हैं। हेमंत पांडे राज्य के लोगों को चेताते हुये कहते हैं कि उत्तराखंड में कुछ ऐसे तत्व प्रवेश कर चुके हैं जिनकी वजह से आने वाले समय में कश्मीर जैसी स्थिति बन सकती है। 

हेमंत पांडे कहते हैं कि यदि राक्षसों और माफियाओ से उत्तराखंड को बचाना है तो भू कानून लाना है। इस बात के लिए राज्य के लोग तैयार हो जायें। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-