Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा विधायक समेत 25 लोग जुआ खेलते और शराब के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार भाजपा विधायक

@शब्द दूत ब्यूरो

पंचमहल (1 जुलाई 2021) ।  भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी को एक रिसार्ट में जुआ खेलते और शराब की बोतलों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके साथ 25 अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। 

गुजरात के खेड़ा जिले के मातर विधानसभा के भाजपा विधायक केसरी सिंह सोलंकी को यहाँ पावागढ़ कस्बे के पास एक रिजॉर्ट में छापेमारी के दौरान रंगे हाथों जुआ खेलते और शराब रखने के आरोप में पुलिस ने दबोचा।  स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने यह जानकारी दी।

डी एस पी लीना पाटिल ने कहा, ‘हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। आगे की जांच जारी है।’ यह क्लब गोधरा-पावागढ़ रोड पर स्थित है। लीना पाटिल ने जानकारी दी कि करीब 15 लोगों को जुआ खेलते हुए और शराब पीते हुए पकड़ा गया।

बता दें कि जिस क्लब में इन लोगों को पकड़ा गया वह गोधरा-पावागढ़ रोड पर स्थित है। लीना पाटिल ने बताया कि करीब 15 लोगों को कैश में जुआ खेलते हुए शराब पीते पकड़ा गया है। डीएसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि  गिरफ्तार लोगों में केसरी सिंह सोलंकी भी शामिल हैं, जो खेड़ा जिले की मातर विधानसभा सीट से विधायक हैं। लीना पाटिल ने इस रेड के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि यह जरूर कहा कि यह रेड पहले ही मारी गई और अभी एफआईआर दर्ज की जानी है। भाजपा के विधायक की गिरफ्तार की प्रदेश भर में काफी चर्चा हो रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-